फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी औरा में तीन और कोरोना संक्रमित से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक साथ छह संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन एक ही गांव के रहने वाले हैं। बाकी अलग-अलग गांव के हैं। प्रशासन ने चारों गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाया है। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आने वालों की पहचान करा रहा है।
विज्ञापन

गौरी औरा गांव में 13 जून को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला मुंबई से ट्रेन से सात जून को लौटी थी। इसी ट्रेन से गांव का अधेड़ दंपति और तीस साल का युवक आया था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दंपति और पड़ोसी युवक सीएचसी पहुंचे थे। सीएचसी के डॉ. पुष्कर कटियार ने नेवलापुर के स्पोर्ट्स कालेज के क्वारंटीन सेंटर भेज दिया था। यहां से 14 जून को सैंपल भेजा गया था। इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर गांव में दहशत है।
चिकित्साधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार ने बताया कि गौरी औरा गांव के तीनों संक्रमितों को खागा के एलवन श्रेणी के आश्रम पद्घति विद्यालय भेजा गया है। इनके संपर्क में आने वालों और परिजनों को भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं असोथर पीएचसी के वाहिदपुर गांव का एक शख्स 13 जून को हरियाणा से आया था। बहुआ पीएचसी के किछौछा गांव का युवक भी 14 जून को हरियाणा से लौटा था। हुसैनगंज सीएचसी के फरसी गांव का युवक 14 जून को दिल्ली से लौटा था।
यह तीनों भी संक्रमित मिले हैं। प्रशासन ने चारों गांवों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि सभी गांवों में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुलिस व प्रशासन के लोगों को गांवों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

वहीं चांदपुर थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि गौरी औरा में अब और सख्ती बरती जाएगी। सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।
कोरोना मीटर-
कुल लिए गए सैंपल: 3402
रिपोर्ट आईं: 3191
शुक्रवार को आईं रिपोर्ट: 57
शुक्रवार को मिले संक्रमित: 06
कुल कोरोना संक्रमित: 110
एक्टिव केस: 45
डिस्चार्ज केस: 65
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें