साबुन बैंक दिखाते राजकीय महिला महाविद्यालय के शिक्षक
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय ने साबुन बैंक की स्थापना की है। महाविद्यालय गेट पर साबुन बैंक का बाक्स लगाया गया है। महाविद्यालय में प्रवेश से पहले कोई भी साबुन निकालकर हैंडवाश कर सकेगा। इससे पहले महाविद्यालय ने हैंडवाश डे पर ऑनलाइन गोष्ठी की थी।
विश्व विद्यालय नोएडा की कीनोट स्पीकर डॉ. वसुंधरा श्रीवास्तव ने हाथ धोने के तरीके और फायदे ऑनलाइन बताए। महाविद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन, निबंध, कहानी आदि के माध्यम जागरूकता पैदा करने के अभियान की शुरुआत की।
इस मौके पर कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य अपर्णा मिश्रा, डॉ. सरिता गुप्ता, डॉ. गुलशन सक्सेना, डॉ. शोभा सक्सेना, डॉ. मीरापाल, डॉ. शकुंतला, डॉ. लक्ष्मीना भारती, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. रमेश बाबू, डॉ. उत्तम कुमार शुक्ल, डॉ. रेखा वर्मा, डॉ. प्रतिमा गुप्ता आदि ने ऑनलाइन विचार व्यक्त किए।