फतेहपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि घोषित होते ही प्रशासन ने भी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम अपूर्वा दुबे ने नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन व चुनाव प्रक्रिया के लिए स्थल की घोषणा कर दी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री जिला पंचायत कार्यालय से होगी। 19 जून से 26 जून की दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र मिलेंगे। 26 जून की सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को नामांकन पत्र वापस किए जा सकेंगे। नामांकन और मतदान की प्रक्रिया जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में होगी। मतदान के लिए कुल चार घंटे का समय होगा। तीन जुलाई की सुबह 11 से तीन बजे के बीच मतदान होगा और तुरंत बाद गिनती होगी। परिणाम भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे। डीएम ने बताया कि निर्वाचन के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
.........
- आरक्षित श्रेणी के लिए - 350 रुपये
- सामान्य श्रेणी के लिए- 1500 रुपये जमानत राशि
- आरक्षित श्रेणी के लिए- 5000 रुपये
- सामान्य श्रेणी के लिए- 10000 रुपये