फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी खजाने से वित्तविहीन शिक्षकों को मिले वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने वित्तविहीन शिक्षकों को सरकारी खजाने से मानदेय का भुगतान करने की मांग उठाई। शनिवार को संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी को ज्ञापन देकर समस्या का निराकरण करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों को चार महीने का वेतन नहीं मिला है। ऐसे में सरकार इन्हें 15000 मासिक वेतन दे। इसके अलावा ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, सीटी, एलटी वेतन विसंगति दूर करने और तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने की मांगे भी शामिल हैं।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र, जिला मंत्री वीरेश तोमर, बलवीर प्रकाश, घनश्याम सिंह, ध्रुव कुमार, महेश प्रसाद मिश्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें