फतेहपुर। विकास भवन सभागार में डीएम अपूर्वा दुबे ने नीति आयोग के पैरामीटर्स की समीक्षा की। मंडी सचिव और डीपीएम के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
समीक्षा बैठक में मंडी सचिव फतेहपुर बिना सूचना गायब रहे। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (डीपीएम) डीएम के सवालों का सही जवाब नहीं दे सके। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों का वेतन रोकने की कार्रवाई की। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि नीति आयोग के पैरामीटर्स में व्यक्तिगत रुचि लेकर अच्छा प्रदर्शन करें। ताकि अन्य जनपदों से रैकिंग अच्छी हो सके। इस मौके पर सीडीओ
सत्यप्रकाश, सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा, एलडीएम वीडी मिश्रा और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरडी अहिरवार आदि मौजूद रहे।