खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी किसान रामनजर यादव(45) साइकिल से रविवार को बहनोई रामचंद्र के गांव रसूलपुर संवत आयुर्वेदिक दवा लेने जा रहे थे। महिंचा मंदिर पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर पहले रामनजर को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। वह साइकिल से उछलकर हाईवे पर जा गिरे।
इसी दौरान ट्रक रामनजर यादव के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चौकी के सामने से कानपुर की ओर निकल गया।
चौकी इंचार्ज अजय यादव धटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों की खबर भेजी। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामनजर के दो नाबालिग बच्चे हैं। उसके ही सहारे परिवार का जीवनयापन होता था। एसओ मोहम्मद शरीफ खान ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।