फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ग्रामीण बालिकाओं को खेलों में कॅरिअर बनाने का मिलेगा अवसर

विज्ञापन
फोटो-10-राजकीय बालिका इंटर कालेज सहिली में मौजूद छात्राएं, ​शिक्षक व संस्था के राष्ट्रीय महासचि
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (जीवाईसीयू) ने राजकीय विद्यालयों में खेल प्रशिक्षण की पहल की है।
विज्ञापन

डीआईओएस राकेश कुमार के निर्देशन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सहिली में छात्राओं को खेल प्रशिक्षण देने के साथ कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सीओ शिव स्वरूप ने किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसरों के अभाव में कई प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं। नियमित अभ्यास और सही दिशा मिलने पर ग्रामीण बालिकाएं भी जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं।
विज्ञापन

शिव स्वरूप ने छात्राओं को संस्था के उद्देश्यों और खेल प्रशिक्षण की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने खेलों के माध्यम से भविष्य संवारने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की प्रतिभाशाली बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर देना है।
ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बना सकें और राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या बीना वर्मा सहित शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

फोटो-10-राजकीय बालिका इंटर कालेज सहिली में मौजूद छात्राएं, शिक्षक व संस्था के राष्ट्रीय महासचि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें