फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी में रूपाली, भाषण में आरकीन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन फतेहपुर एवं जन कल्याण महासमिति ने बाल अधिकार सप्ताह का आयोजन किया। मंगलवार को रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज देवीगंज में मेंहदी प्रतियोगिता और बाल अधिकार भाषण प्रतियोगिता हुई। मेंहदी में रुपाली और भाषण प्रतियोगिता में आरकीन मिश्रा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता की रुपाली कक्षा 10 प्रथम, सृष्टि शुक्ला को दूसरा स्थान मिला। बाल अधिकार भाषण प्रतियोगिता में आरकीन मिश्रा कक्षा 11 प्रथम, अनामिका कक्षा नौ को दूसरा स्थान मिला। शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में चाइल्डलाइन के निदेशक बीपी पांडेय ने चाइल्डलाइन एवं संस्था से संचालित बच्चों के लिए गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी नमिता सिंह चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक अजय सिंह चौहान ने बच्चों ,महिलाओं के लिए सरकार की लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। विधि सह परिवीक्षा अधिकारी धीरेंद्र अवस्थी ने बाल अधिकार एवं 1098 , 1090 ,181, वन स्टॉप सेंटर और मिशन शक्ति के बारे में बताया।
महिला कल्याण अधिकारी पूनम तिवारी ने महिला हेल्प डेस्क की सेवाओं के साथ साइबर क्राइम के बारे मे बताया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनी गुप्ता ने किया। इस मौके पर सत्यदेव, प्रिया देवी, गोविंद कुमार, स्कूल के शिक्षक, छात्राएं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें