फोटो-27-कथा कहते प्रवाचक हरिभजन दास। संवाद
फतेहपुर। विजयीपुर क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर सिठियानी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजित हो रही है। कथा के छठवें दिन सोमवार को कथा व्यास हरिभजन दास ने रुक्मिणी विवाह की कथा का गुणगान किया।
इस दौरान भगवान की मनमोहक विवाह झांकी भी निकाली गई। प्रवाचक ने रुक्मिणी विवाह को जीवात्मा का परमात्मा से मिलन का प्रतीक बताया। रुक्मिणी भक्ति का रूप हैं और श्रद्धा से पुकारने पर प्रभु स्वयं भक्त का हाथ थाम लेते हैं। कथा के दौरान विवाह के मंगल गीतों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन हुए। भव्य झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने पंडाल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर अमृत लाल, गीता देवी, तेज प्रकाश, राखी, अनुशा, आदित्य आदि मौजूद रहे।
फोटो-27-कथा कहते प्रवाचक हरिभजन दास। संवाद