फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ का पानी देने से मना करने पर बवाल

विज्ञापन
घायल बाबूलाल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
विजयीपुर। विजयीपुर-धाता रोड पर आरओ का पानी देने से मना करने पर बवाल हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर से आरओ का पानी वाली गाड़ी पर पथराव कर दिया। लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से युवक को घायल कर दिया। युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के एकौरा गांव निवासी गेंदालाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा बाबूलाल आरओ पानी की सप्लाई करता है। रविवार की सुबह वह पिकअप चालक रामबदन के साथ निकला था। विजयीपुर-धाता रोड पर एक युवक ने जबरदस्ती पानी लेने का प्रयास किया तो बाबूलाल ने पानी देने से मना कर दिया। आरोप है कि इस बात को लेकर वह विवाद करने लगा।
इसके बाद जैसे ही बाबूलाल गाड़ी लेकर पहलवान विश्वकर्मा के दरवाजे पर पहुंचा, वहां पर घात लगाए बैठे नौ लोगों ने लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थर से बाबूलाल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

पथराव कर गाड़ी तोड़ दी और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पथराव में गाड़ी के साथ ही उसमें रखी पानी के डिब्बे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाबूलाल को नजदीक के अस्पताल से फतेहपुर रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें