चोरी के बाद शिक्षा मित्र के घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। शिक्षामित्र के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी।
ललौली रोड मंडी समिति गली में राम कुमार शिक्षा मित्र का मकान है। वह तीन दिन पहले परिवार के साथ ललौली थाना क्षेत्र के महना गांव गए थे। शनिवार की रात को चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए।
रामकुमार ने बताया कि 15 हजार रुपये, करीब डेढ़ लाख के जेवरात चोर चुरा ले गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की है। कार्यवाहक कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस चोरों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी असलम अपने परिवार के साथ शनिवार को मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके घर की खिड़की के सहारे दीवार फांदकर चोर नकदी, जेवर और बकरा-बकरी चुरा ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार पहुंचा। असलम ने बताया कि 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, एक बकरा और ती बकरी चोर चुरा ले गए है। करीब दो लाख की चोरी हुई है। संवाद