फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेल रिसने का झांसा देकर डॉक्टर की कार से 20 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। खजुहा स्थित पीएचसी के चिकित्सक की कार से टप्पेबाज ने 20 हजार रुपये पार कर दिए। वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी खजुहा में तैनात डॉ. सुनील शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह कार से अस्पताल जा रहे थे। खजुहा चौराहे के पास फोन आने पर उन्होंने गाड़ी रोककर बात की। इसके बाद कार चालू करने लगे तो एक युवक ने पास आकर तेल रिसने की जानकारी दी। उन्होंने कार से उतरकर जांच की।
इसके बाद वह कार लेकर ललौली रोड स्थित कैलाश मंदिर के पास एक गैरेज पहुंचे, जहां अगली सीट पर रखा 20 हजार रुपये से भरा बैग गायब मिला। बैग कुछ दूरी पर पड़ा था, लेकिन उसमें रखे रुपये गायब थे। बताया जाता है कि चिकित्सक को भ्रमित करने के लिए आरोपी ने कार के नीचे तेल डालने के साथ ही एक पहिये में कील मारकर पंक्चर कर दिया था।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बैग से रुपये निकालने के बाद कुछ दूरी पर खड़ी अपाचे बाइक से भागता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी शैलेष सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें