फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
फोटो-14- फाइल फोटो ज्ञानू। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बिंदकी। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को पीछे से आ रहे अन्य मजदूरों ने पिकअप समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

फिरोजपुर निवासी ज्ञानू (31) पुत्र मुन्नीलाल राजपूत फिरोजपुर मोड़ के पास स्थित एक गोदाम में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बिंदकी की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में ज्ञानू की मौके पर ही मौत हो गई।
पीछे से आ रहे मजदूरों ने भाग रहे पिकअप चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। पुलिस शव को सीएचसी ले गई। यहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की। कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें