फोटो-35-फतेहपुर: हथगाम रोड पर बेला मोड़ के पास खेत में जलती पराली। संवाद
लोधीगंज। जिले में पराली जलाने के मामलों में 30 किसानों पर कुल 1.25 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन किसानों की हार्वेस्टर मशीनें सीज की गई हैं। वहीं जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही पर 15 विभागीय कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 17 नवंबर तक पराली और अन्य अवशेष जलाने के 145 मामले सामने आए थे। इस साल इसी अवधि में इनकी संख्या घटकर 57 रह गई है। इनमें पराली जलाने के 30 और कूड़ा-करकट सहित अन्य सामग्री जलाने के 27 मामले शामिल हैं। इन घटनाओं को सैटेलाइट के माध्यम से चिह्नित किया गया था।
कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया कि पराली जलाने के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। 30 किसानों पर जुर्माना लगाने के साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। पिछले साल की तुलना में घटनाओं में काफी कमी आई है।
फोटो-35-फतेहपुर: हथगाम रोड पर बेला मोड़ के पास खेत में जलती पराली। संवाद