फतेहपुर/विजयीपुर। किशनपुर थानाक्षेत्र के नरैनी सरकारी राशन विक्रेता मिलन देवी ने नौकर के खिलाफ धोखाधड़ी कर 12 लाख रुपये हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
क्षेत्र की नरैनी कोटेदार मिलन देवी का आरोप है कि अकबरपुर बड़वा निवासी रामसुमेर को छह हजार रुपये प्रतिमाह में राशन की दुकान पर नौकरी पर रखा था। रामसुमेर ही सारा लेनदेन व अन्य सभी सरकारी दस्तावेजों में अपना मोबाइल नंबर डालकर काम देखता था। भतीजे राघवेंद्र सिंह ने दुकान में नवंबर माह में गिनती की। जहां 150 बोरी चावल कम निकला। बैंक स्टेटमेंट से पता चली कि रामसुमेर ने करीब 12 लाख रुपये उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर हड़प लिए हैं। थाने में सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।