जहानाबाद। पुराने खंडहर को समतल कराने के दौरान चांदी और तांबे के पुराने सिक्के, मिट्टी और एक लोटा मिला है। पुलिस ने सिक्कों को कब्जे ले लिया है।
कस्बे के मोहल्ला विलास ऊपर में मदन कोरी का खंडहर मकान है। कुछ लोग मंगलवार को जेसीबी से जमीन को समतल करा रहे थे। इसी दौरान एक मिट्टी के बर्तन में भरे तांबे के सिक्के मिले, जो वहां खेल रहे बच्चे उठाकर भागने लगे। थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि एक लोटे में चांदी के 90 और मिट्टी के बर्तन में 180 तांबे के सिक्के मिले हैं। सिक्के थाने में जमा कराकर नायब तहसीलदार राजस्व सुरेश कुमार को अवगत कराया गया है। पुरातत्व विभाग को भी सूचना दी गई है।