फतेहपुर। माघ मेला के मद्देनजर एक जनवरी की रात 12 बजे से चार जनवरी तक हाईवे मार्गों पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
एसपी अनूप सिंह ने बताया कि कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले भारी वाहनों को लखनऊ बाईपास से रायबरेली और डलमऊ मार्ग से निकाला जाएगा। ये वाहन प्रतापगढ़ और जौनपुर होते हुए वाराणसी की ओर जाएंगे। बक्सर मोड़ से आने वाले वाहनों को भी रायबरेली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
बांदा से फतेहपुर की ओर जाने वाले वाहनों को बहुआ से बिंदकी मार्ग के जरिये बक्सर रोड पर भेजा जाएगा। शहर के लखनऊ बाईपास चौराहे से हुसैनगंज की ओर जाने वाले सभी प्रकार के खनिज वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह व्यवस्था चार जनवरी तक प्रभावी रहेगी।