बिंदकी। डीसीएम की टक्कर से मंगलवार रात मिल कर्मी की मौत हो गई। पुलिस कोहरे के कारण हादसा मान रही है।
कोतवाली क्षेत्र के कृष्णागंज निवासी मोहित तिवारी (34) मलवां थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सौंरा स्थित एक धान मिल में कर्मी थे। वह रात करीब 10 बजे के बाद ड्यूटी से घर बाइक से जा थे।
कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड पर मिलकिन खेड़ा मोड़ के पास डीसीएम की टक्कर मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पर पिता दिनेश और पत्नी पूनम बदहवास हो गईं। उसका एक तीन वर्ष का बेटा कृष्णा है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात हादसा कोहरे के कारण होने की आशंका है। बाइक सवार का हेलमेट लगाए थे। डीसीएम पकड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
बिंदकी मं दूध टैंकर ने ट्रैक्टर और बाइक सवारों को मारी टक्कर
कोतवाली क्षेत्र के खजुहा-बकेवर मार्ग पर बलुआपुर मोड़ के पास मंगलवार रात दूध टैंकर ने पहले ट्रैक्टर में टक्कर मारी। इससे ट्रैक्टर पलट गया। इसके बाद टैंकर चालक ने बाइक में टक्कर मार कर युवकों घायल कर दिया।
ट्रैक्टर सवार बलुआपुर निवासी चालक शिवकांत (38), मानसिंह (42) घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक टैंकर की चपेट में बाइक सवार हजरतपुर ठठराही निवासी बाइक सवार पुष्पेंद्र (28) व विकास (24) भी आ गए।
पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। पुष्पेंद्र और शिवकांत को जिला अस्पताल रेफर किया। खजुहा चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर ने बताया कि हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला है। चालक की तलाश की जा रही है।
हुसैनगंज में डस्ट लदा डंपर स्कूटी सवार एएनएम पर पलटा, महिला गंभीर
थाना क्षेत्र के सातमील के पास बुधवार सुबह डस्ट लदा डंपर अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार एएनएम पर पलट गया। हादसे में एएनएम गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन ने उन्हें कानपुर रीजेंसी में भर्ती कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास की रहने वाली पूजा देवी भिटौरा ब्लॉक के मवई पीएचसी में एएनएम पद पर तैनात हैं। वह बुधवार को सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर मवई जा रहीं थीं। सात मील मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने पीछे से डस्ट लदा डंपर पहुंचा।
डंपर दाहिनी ओर से अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने स्कूटी बढ़ाई लेकिन वह डंपर के आगे हिस्से में दब गई। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। महिला के पैरों में गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया। परिजन उन्हें कानपुर रीजेंसी ले गए हैं। हुसैनगंज थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
गुमटी में कंटेनर घुसा, बाल-बाल बचे लोग
औंग थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर कंटेनर बुधवार को गुमटी में जा घुसा। मोड़ पर एक होटल के बाहर अलीपुर निवासी रामलखन पांडेय की दुकान है। दुकान के बाहर राहुल पाल, केदार अंकुर और कुछ अन्य राहगीर खड़े थे। दुकानदार रामलखन पांडेय ने बताया कि वह लोग कंटेनर को आते देखकर मौके से हट गए। इससे सभी की जान बच गई। दुकान का काफी नुकसान हुआ है। हादसे में मलवां का कंटेनर चालक फूल सिंह और आगरा का अजय कुमार घायल हुए हैं।
फाइल फोटो-16-मोहित तिवारी। स्रोत परिजन
फाइल फोटो-16-मोहित तिवारी। स्रोत परिजन