रोजगार मेंला में मौजूद अधिकारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेले में 60 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया गया। इन्हें पांच से साढ़े 12 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
मेले में 600 युवाओं ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में करियर ब्रिज सिकल सोल्यूशन्स (मदरसन फ्लिपकार्ट) अहमदाबाद ने छह, शिवशक्ति बायोटेक लखनऊ ने छह, मगध एग्रोटेक ने 30, मेक आग्रेनिक इंडिया ने 14, स्मार्ट इन्वेस्टर पोर्टफोलियो ने पांच मिलाकर कुल 60 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयन किया गया। चयनित युवाओं को 5000 से 12500 तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि इस बार रोजगार मेले का प्रचार कम हो पाया है। जल्द ही दूसरा रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी रोजगार मेला शशांक पांडेय, हसमत अली, आशुतोष वर्मा, आशीष दीक्षित, चंद किशोर, सुखनंदन सक्सेना, मोहम्मद जमीर, संदीप, ललित कुमार, रामा देवी ने मेले की व्यवस्था देखी।