फोटो-49-पुलिस फोटो-49 गिरफ्त में लूट के आरोपी
फतेहपुर। विद्युतकर्मी बनकर वायु सैनिक के घर हुई दिनदहाड़े लूट का सोमवार को एसओजी और कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारदात का मास्टरमाइंड पड़ोस में रहने वाला एक रेस्टोरेंट संचालक निकला।
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र के इटर्रा गांव निवासी सुल्तान अहमद और सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई निवासी अनुराग शर्मा को शहर की जेल रोड के समीप से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूट में शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि अनुराग पहले गैस सिलेंडर बेचने का काम करता था और घाटमपुर में भी वर्षों रहा। कुछ ही वर्षों में उसने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई दो सोने की चेन, वॉकी-टॉकी, 2600 नकद और एक तमंचा बरामद किया है।
लूट के दौरान बदमाशों ने आशा सिंह के घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाया और मासूम को पिस्टल दिखाकर धमकाया। सभी आरोपी बिजली कर्मचारी बनकर घर में घुसे थे।
एसपी अनूप सिंह ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी, इंटेलिजेंस और कोतवाली पुलिस की टीमें गठित की थीं। सफलता में एसओजी प्रभारी विनोद सिंह, इंटेलिजेंस प्रभारी विनोद मिश्रा और कोतवाल तारकेश्वर राय की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
फोटो-49-पुलिस फोटो-49 गिरफ्त में लूट के आरोपी