फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनधिकृत फूड प्लाजा, ढाबा पर बस कतई न रोंके

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बस सेवा में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शनिवार को चालक व परिचालकों की कार्यशाला हुई। शांतीनगर रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित इस कार्यशाला में गाइड लाइन समझाई गई। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक माखनलाल केशरवानी ने कहा कि अनधिकृत फूड प्लाजा, ढाबा पर बस कतई न रोकें।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर के 20 फरवरी के जारी शासनादेश पर अमल कराने के लिए चालक व परिचालक की काउंसलिंग हुई। एआरएम ने दुर्घटनाएं रोके जाने से लेकर निगम की आय बढ़ाने तक विस्तार से चर्चा की। साफ कहा कि बस चलाते वक्त गति सीमा का कतई उल्लंघन न करें। बस संचालन से पहले स्पीड लिमिट डिवाइस चेक करें। स्टेयरिंग संभालने के दौरान चालक नशे से दूर रहें। यहां तक कि वह बीड़ी, सिगरेट, पान, मसाला का सेवन न करें। बगैर वर्दी के ड्यूटी में आने से बचें। एक्सप्रेस-वे और राजमार्गों पर अपनी ही लेन में चलने और आगे चलने वाले वाहन से उचित दूरी बनाकर रखें। उन्होंने यात्रियों को उतारते और चढ़ाते वक्त सड़क केे बीच ब्रेक मारने से बाज आने की सलाह दी।
बाईपास निर्मित शहर के बस स्टेशन पर बस हर एक दशा में ले जाएं। बाईपास से बस का संचालन न किया जाए। अधिकृत पार्सल के अलावा और कोई दूसरा पार्सल रखने से मना किया जाए। उन्होंने कहा कि सफर पूरा होने से पहले टिकट के पीछे लिखे जाने वाले बकाया रुपये, संबंधित मुसाफिर को लौटा दिए जाएं ताकि विश्वसनीयता पर किसी प्रकार की आंच न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें