फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: होटल से हाईवे पर आए ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस

विज्ञापन
फोटो-48-हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज से कानपुर जा रही रोडवेज बस कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार नहर पुल के पास होटल से अचानक हाईवे पर आए ट्रेलर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने भी बस में टक्कर मार दी। हादसे में चालक स्टीयरिंग व्हील में फंसकर घायल हो गया। चालक ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गाजीपुर डिपो की बस के चालक भूपेंद्र पांडेय और परिचालक मृत्युंजय कुमार हैं। चालक ने बताया कि बस में 10 यात्री सवार थे। शुक्रवार भोर हुए हादसे में वह केबिन में फंस गए। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। अन्य यात्रियों को चोट नहीं आई।
चालक भूपेंद्र पांडेय का आरोप है कि उन्होंने ट्रेलर नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस जानवर के अचानक सामने आने की बात लिखकर तहरीर देने का दबाव बना रही है। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में बस चालक की गलती सामने आई है। इसलिए फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

फोटो-48-हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें