फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रायबरेली हादसे में बुझा परिवार का इकलौता चिराग

विज्ञापन
फाइल फोटो-44-रवी यादव। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हथगाम। रायबरेली के जगतपुर में ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत की खबर से उनके गांवों में मातम छा गया। दोनों के शव देर शाम घर पहुंचे। क्षेत्र में बाइक स्टंट के लिए चर्चित दोनों दोस्तों ने हादसे से करीब आधे घंटे पहले स्टंट करते हुए रील बनाई थी। यह रील अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हादसे में एक परिवार का इकलौता चिराग भी बुझ गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मऊपारा निवासी उत्तम सिंह (24) दोस्त काशी का पुरवा निवासी रवि यादव (24) के साथ बाइक से रायबरेली एम्स इलाज कराने गए थे। जगतपुर में ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। हादसे से पहले दोनों ने मोबाइल से रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों गांवों में शोक छा गया और परिजन मौके के लिए रवाना हो गए।
उत्तम सिंह के पिता रविंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह किसान हैं। रवि यादव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें सीमा देवी, रीना देवी और खुशबू हैं। मां प्रेमा देवी दिव्यांग हैं। रवि पिता मुन्ना यादव के साथ मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था।
विज्ञापन



बाइक सवार की टक्कर से युवती घायल
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र पिलिखिनी गांव निवासी वीरेंद्र की पत्नी सुनैना खेत से चारा लेने जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। परिजन ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया है।

फाइल फोटो-44-रवी यादव। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-44-रवी यादव। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-44-रवी यादव। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें