फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति के लिए तैयार रोडवेज महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद होने से रोडवेज कर्मचारियों की इमरजेंसी ड्यूटी लगा दी गई है। इसमें केंद्र प्रभारी किरन कुमारी, वरिष्ठ लिपिक राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पीआरडी रघुराज सिंह, दशरथ, बच्छराज सिंह, मोहम्मद नसीम, राजेंद्र सिंह, रामऔतार कुशवाहा को बस अड्डा में लगाया गया है।
विज्ञापन

एआरएम एमएल केशरवानी ने बताया कि कार्यशाला में जूनियर फोरमैन पीके दीक्षित, पीआरडी भगवानदीन, पीतांबर, सहायक मकैनिक जयचंद्र प्रकाश, पीआरडी तुंगनाथ, वेल्डर राजकुमार, पीआरडी चंद्रप्रकाश, लालकृष्ण की भी इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। एआरएम ने बताया कि तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। सुबह आठ बजे से शाम को चार बजे तक, फिर शाम को चार बजे से रात 12 बजे तक और 12 बजे से सुबह आठ बजे तक यह कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी में बसों का संचालन कराने की जरूरत पर चालक सैयद महमूदुल हक, अरुण कुमार तिवारी, राघवेंद्र मिश्रा, शिवमुनी, कपिलमुनी, सर्वेश दुबे, भानुप्रताप, मोहम्मद अंसार, सिराज अहमद, मोहम्मद ओवैस अलाम, गिरीश चंद्र को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें