फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 25 करोड़ रुपये से होगा सड़क का नवीनीकरण, सत्याग्रह समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। खागा नगर से नौबस्ता गंगा घाट को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के नवीनीकरण की मांग को लेकर मंगलवार रात शुरू हुआ सड़क सत्याग्रह मंत्री के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। यह सड़क 25 करोड़ रुपये से बनेगी।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ व्यापार मंडल, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति व यादव महासभा ने एक साथ सड़क निर्माण को लेकर सत्याग्रह शुरू किया। सत्याग्रह की सूचना मिलते ही खागा विधायक कृष्णा पासवान रात में ही मौके पर पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों की पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह से फोन पर बात कराई। मंत्री ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि 30 मई तक 25 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सत्याग्रहियों को जूस पिलाकर शांतिपूर्वक आंदोलन स्थगित किया गया। सत्याग्रह के दौरान पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल कुमार शील, एई प्रतीक अग्रवाल व जेई विनय गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट स्वीकृति तक गड्ढों को भरने और नियमित मरम्मत की जाएगी। इस मौके पर ग्रामीण व व्यापारी शामिल हुए। मुख्य रूप से शिवचंद्र शुक्ला, प्रवीण पांडेय, राजेश चौधरी, कौशल मौर्य, गगन अग्रवाल, अमिताभ शुक्ला, अजय त्रिपाठी, अतुल साहू, और राम प्रसाद विश्वकर्मा सहित तमाम समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें