बिंदकी। पिछले कई दिनों से 150 घरों में बिजली नहीं आ रही है। सको लेकर लोगों में नाराजगी का माहौल है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। इस दौरान आधे घंटे तक बिंदकी रोड जाम रहा।
मलवा विकासखंड क्षेत्र के तेंदुली पिछले आठ दिनों से लगभग डेढ़ सौ घरों में बिजली नहीं आ रही है। जिसको लेकर लोग परेशान थे। नाराज लोग मंगलवार की रात 9:00 बजे बिंदकी चौडगरा मुख्य मार्ग में बैठ गए। जिनमें अधिकांश महिलाएं थी। जिसके चलते आधे घंटे के लिए यातायात अवरुद्ध हुआ। हालांकि यातायात को ध्यान में रखते हुए 9:30 बजे लोगों ने स्वयं ही रोड जाम खड़ी कर दिया। मौके पर विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द गांव की विद्युत समस्या हल नहीं होती है तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे।