फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग: नदी से लेकर सड़क तक कर दी छलनी

विज्ञापन
राधानगर में बांदा टाडा हाइवे में ओवर लोट निकते ट्रक - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर में लखनऊ से आए भूतत्व एवं खनिजकर्म विभाग के अफसरों ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान सिर्फ उपखनिजों का अवैध और ओवरलोड परिवहन ही नहीं पकड़ा बल्कि उनकी कार्रवाई ने यह भी बता दिया कि खनन करने वाले लोग किस तरह नियमों को हवा में उड़ाकर नदी से लेकर सड़क तक को छलनी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अफसर दावा कुछ भी करें लेकिन सड़कों पर दौड़ते ओवरलोड ट्रक यह बताने के लिए काफी हैं कि किस कदर जिले में विभागीय अफसरों और पुलिस की मिलीभगत से खेल चल रहा है। मंगलवार रात चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रक मिलने पर प्रमुख सचिव रोशन जैकब ने जिले के खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। जिसके बाद से हड़कंप मचा है।
जिले में ओवरलोडिंग का खेल खुलकर चल रहा है। शहर के अंदर से ओवरलोड वाहनों के गुजरने के कारण सड़कें भी छलनी हो गई हैं। जिले में आज से छह पट्टों का संचालन शुरू हुआ है। खनन विभाग का दावा है कि इन पट्टों के अलावा खनन कहीं से नहीं होगा। यह कितना सही तो वक्त बताएगा लेकिन नदी से मौरंग निकालने में होने वाला खेल किसी से छिपा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें