फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक साल से रुका सड़क निर्माण, हादसों का बना खतरा

विज्ञापन
फोटो-11-कस्बे के मोहल्ला बजरिया में जर्जर हालत में मार्ग। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
बिंदकी। नगर क्षेत्र का बिंदकी-बकेवर मार्ग लापरवाही और अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। करीब एक साल से अधूरा पड़ा चौड़ीकरण न केवल यातायात में बाधा ही नहीं बन रहा, बल्कि सड़क पर बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की इस सड़क पर करीब 800 मीटर हिस्से में न तो सड़क चौड़ी हो पाई है और न ही नाले का निर्माण पूरा हुआ। कटरा मोहल्ला तक तो लोक निर्माण विभाग ने सड़क का चौड़ीकरण किया है, लेकिन नगर के भीड़भाड़ वाले हिस्से में अब भी निर्माण अधर में अटका है।
बजरिया मोड़ के पास हालात सबसे बदतर हैं। यहां हर रोज बाइक और ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई राहगीर इन हादसों में घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने में प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही अधूरे निर्माण की मुख्य वजह है। सड़क के दोनों ओर खोदाई के बाद छोड़े गड्ढों और अधूरे नाले ने स्थिति को और भी खतरनाक बना दिया है। बारिश के मौसम में तो यह मार्ग कीचड़ और जलभराव से और भी जानलेवा हो जाता है।
स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एई संतोष कन्नौजिया ने बताया कि बारिश के कारण निर्माण बाधित है। अब मौसम साफ है, जल्द ही सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण का पूरा कराया जाएगा।

फोटो-11-कस्बे के मोहल्ला बजरिया में जर्जर हालत में मार्ग। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें