फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बत्तीस लाख से बनेगी पुरानी कचहरी सड़क

विज्ञापन
देवीगंज वार्ड में सफाई का निरीक्षण करते चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। वार्ड 23 देवीगंज में 32 लाख की लागत से पुरानी कचहरी रोड का निर्माण होगा। दो साल से अधूरे पड़े नाले का निर्माण भी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने देवीगंज वार्ड में रहने वाले लोगों की समस्याओं से जुड़ी खबर 31 जनवरी के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी।
खबर का संज्ञान लेते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने पालिका की टीम के साथ शुक्रवार को वार्ड का भ्रमण किया। वार्ड की साफ सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया।
सफाई नायक को व्यवस्था और चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि पुरानी कचहरी रोड पूरी तरह से जीर्णशीर्ण है।
इसका स्टीमेट बन चुका है, जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। गंगानगर में दो साल से अधूरे पड़े नाले का जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
ताकि बारिश के दौरान मोहल्ले में जलभराव की समस्या पैदा न हो। उन्होंने बताया कि सरस्वती बाल मंदिर जाने वाली 50 मीटर कच्चे मार्ग पर सीसी सड़क बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड में खराब मर्करी बदलकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। चेयरमैन प्रतिनिधि ने वार्ड वासियों से समस्याओं को लेकर जानकारी ली।
अंबेडकर नगर में मकान सड़कों से नीचे चले जाने के कारण की कुछ लोगों ने शिकायत की। चेयरमैन प्रतिनिधि ने विशेषज्ञों से बातचीत कर समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद दिनेश तिवारी, सिविल लाइन के सभासद विनय तिवारी, स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, सफाई प्रभारी दिलशाद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें