आरएस एक्सल अकादमी सुल्तान नगर में छात्रा को पुरस्कार देते टीएसआई त्रिवेणी पांडेय
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। आरएस एक्सल अकादमी सुल्तानगर में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि टीएसआई त्रिवेणी मिश्रा ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार बांटे।
मुख्य अतिथि का स्वागत प्रबंधक मयूर गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
बच्चे चाहें तो यातायात नियमों के पालन को बल मिल सकता है। इसके बाद निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसके प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार बांटे।