फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहेेपुर। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर सोमवार शाम किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक में पीछा बैठा युवक उछलकर हाईवे पर गिरा। तभी उसे कुचल कर वाहन निकल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ जमा होने जाम लगने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हटाकर यातायात बहाल कराया। घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के सौंनीखेड़ा गांव निवासी उपेंद्र उर्फ छोटू (35) कल्यानपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव के सईद (40) के साथ बाइक से शहर किसी काम से आ रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर भिटौरा बाईपास के नजदीक पहुंचे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सईद बाइक समेत कुछ दूरी पर गिरा। हाईवे पर गिरे छोटू को वाहन कुचल कर निकल गया। हादसे की सूचना पर बाकरगंज चौकी इंचार्ज अनुरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें