फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल में खराब हो गया आरओ प्लांट

Sun, 15 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुरुष अस्पताल का आरओ प्लांट खराब है। 11 लाख की लागत से बने प्लांट की बोरिंग मात्र छह साल में बिगड़ गई है। इससे अस्पताल की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। 144 बेड वाले अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इतना ही नहीं अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार रोगियों की ओपीडी होती है। इन लोगों को भी पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर छह साल पहले बसपा सरकार के कार्यकाल में 11 लाख की लागत के आरओ प्लांट लगाया गया था। करीब एक साल तक कार्यदाई संस्था का ताला बंद रहा।

प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद प्लांट का ताला खोला गया। इसके बाद भी अक्सर प्लांट तकनीकी खराबी के कारण बंद रहता रहा है।

एक महीने पहले आरओ प्लांट की बोरिंग खराब हो गई है। प्लांट में मोटी धूल की परत जमा हो गई है। इस कारण अस्पताल ने दरवाजे पर ताला बंद कर दिया है।

गेट पर पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लगा इंडिया मार्का हैंडपंप की भी दयनीय स्थिति में है। इसमें एक गिलास पानी के लिए अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


ऐसी हालत में लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन ने पीने के पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।

सीएमएस एके मिश्रा का कहना है कि आरओ प्लांट की बोरिंग खराब हो गई है। विभागीय अवर अभियंता को नई बोरिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शासन से बजट मिलते ही बोरिंग का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस कार्य में महीनेभर का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें