फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सात करोड़ से अधिक बकाया ऋण पर राइस मिल सील

विज्ञापन
फोटो-22-मिल को सील करते कर्मी साथ में अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के सात करोड़ से अधिक बकाया ऋण की वसूली के लिए जिला प्रशासन और बैंक की संयुक्त टीम ने सोमवार को हसवा विकासखंड के रामपुर थरियांव स्थित शीतला राइस मिल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के अनुपालन में की गई कार्रवाई के दौरान बताया गया कि शीतला राइस मिल पर बैंक ऑफ बड़ौदा का 7,09,38,481.90 रुपये तथा उस पर देय ब्याज लंबे समय से बकाया है। कई नोटिस और अवसर दिए जाने के बावजूद ऋण जमा न होने पर प्रशासन ने मिल को सील कर दिया।
बैंक ऑफ बड़ौदा के रिकवरी मुख्य प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बताया कि 15 से 20 दिनों के भीतर सील की गई संपत्ति की नीलामी की जाएगी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अमरजीत सिंह, तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई, थरियांव थाना प्रभारी सुरजीत कुमार, बैंक के मुख्य प्रबंधक दिग्विजय सिंह, बैंक रिकवरी टीम तथा राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें