फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की

Sat, 14 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
कार्यालय में बीईओ की बैठक लेते बीएसए विनय कुमार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बीएसए विनय कुमार ने मतदान केंद्र बने परिषदीय स्कूलों में अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। सभी में हर हालत में चालू माह के अंत तक रैंप, हैंडपंप, विद्युतीकरण, फर्नीचर आदि की व्यवस्था पूरी कराने के निर्देश दिए। बीएसए ने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के डिग्रीधारक शिक्षकों की गलत सूचना देने पर बीईओ को फटकार लगाई और शपथपत्र में सूचना देने को कहा।
विज्ञापन



बीएसए ने कहा कि जिले में जितने भी स्कूल मतदान केंद्र बने हैं, उनमें चालू माह के अंत तक हैंडपंप, रैंप, बिजली कनेक्शन आदि दुरुस्त करा दिए जाएं। अगर निरीक्षण में तय व्यवस्था पूरी नहीं पाई गई, तो इसकी सीधी जवाबदेही खंड शिक्षा अधिकारियों की होगी। बीएसए ने कहा कि बीईओ ने संपूर्णानंद डिग्रीधारक शिक्षकों की सही सूचना नहीं दी है, जो विभागीय निर्देशों का उल्लंघन है।

सभी बीईओ अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों की संख्या और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के डिग्रीधारक शिक्षकों का ब्योरा तीन दिन के अंदर शपथपत्र में प्रस्तुत करें। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राकेश सचान, खंड शिक्षा अधिकारी नगर नाहिद इकबाल फारुकी, पुष्पराज पटेल, राकेश चौधरी समेत सभी बीईओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें