बकेवर थाना क्षेत्र के मुगलरोड स्थित बाबा कुंआ के पास एक पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। शिव मंदिर दर्शन करने जा रहे करीब 36 लोग घायल हुए। इसमें ज्यादा गंभीर युवती की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। सात घायलों को बाद में हालत नाजुक देख डाक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
महाशिवरात्रि पर्व पर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के लोग बकेवर थाना क्षेत्र के मुगल रोड स्थित एक शिव मंदिर में दर्शन करने व भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने जा रहे थे। तभी बाबा कुंआ के पास उनकी पिकप अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई।
चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ लग गई, कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में दबे, फंसे घायलों को बाहर निकाला। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी आ पहुंची। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर घायल अलीपुर निवासी विमल कुमार की बेटी प्रज्ञा(20) को कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वह बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
- काया(5), शत्रुघ्न(45), अंकिंत सिंह(20), अनुज सिंह(19), रामश्री(23), सलोनी(12), अनीता(10), ओशो(8), काजल(4), अंकुर(5), खुशबू(14), मोनू(24), रामदेवी(40), नवीन(7), सरिता(7), गीता(11), मधू(16), राकेश(22), फूलकली(26), आशीष(8), देवा(5), नितिन(8), स्वाती(15), जीतू(6), रजनी(4), शालू(3), मधू(6), ननकी(25) का इलाज सीएचसी में चल रहा है। हालत नाजुक देख डाक्टरों ने ज्योति(17), सुजीत(23), छाया(15), जगदेई(28), फूलकली(45), प्रभाकर(29), अनुज सिंह(21) को कानपुर रेफर कर दिया।