फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 बूथों में नहीं लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वैक्सीन की कमी से सोमवार को 40 बूथों में टीकाकरण नहीं हो सका। टीका लगाने के लिए तीन बूथों पर थोड़ी देर में वैक्सीन खत्म हो गई। असोथर और हथगाम में थोड़ी देर में ही वैक्सीन खत्म हो गई, तो लोगों ने हंगामा किया। इस पर एसडीएम व पुलिस कर्मी पहुंचे, तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह से ही वैक्सीन नहीं रही। यहां पर बोर्ड लगाकर अगले दिन टीकाकरण किए जाने की सूचना लोगों को दी गई। बहुआ, भिटौरा, गोपालगंज, खजुहा, बिंदकी में वैक्सीन नहीं रही। इससे टीकाकरण नहीं हुआ। हथगाम, असोथर व देवमई में थोड़ी देर लोगों के टीका लगाया गया। इसके बाद वैक्सीन खत्म हो गई। असोथर में 100 डोज लगाकर बंद कर दिया गया। वहां पर मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू किया तो एसडीएम प्रमोद
झा व पुलिस कर्मी पहुंचे। हथगाम में खागा एसडीएम आशीष कुमार के पहुंचने पर लोग शांत हुए।
इसके बाद एसडीएम ने असोथर पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की और कोरोना वैक्सीन वृहद रूप से लगाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हर हाल में कराने को कहा। एसडीएम ने पीएचसी क्षेत्र में 14 स्थानों पर कैंप लगाकर वैक्सीन लगाने को कहा। कस्बा में आठ बूथ, ललौली के पलटू पुरवा में एक, सरांय खालिस, सरकंडी, टिकरी, मुत्तौर में पांच बूथ लगाए जाएं। ढाई हजार से अधिक ग्रामीणों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार, दिनेश, राजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें