फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बंदर के हमले से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कटखने बंदर के हमले से बचने के प्रयास में सेवानिवृत्त शिक्षक इंद्रदेव शिवहरे (68) की जीने से गिरकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर रात कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


लालूगंज निवासी गांधी इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक इंद्रदेव शिवहरे रात में घर की छत पर टहल रहे थे। तभी अचानक एक कटखने बंदर ने उन्हें दौड़ा लिया। घबराकर वह जीने की ओर भागे लेकिन फिसलकर तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर आ गिरे। गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें कस्बे के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें