फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Tue, 13 Jan 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिलेभर में शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संस्थाएं व राजनीतिक दलों ने समारोह में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर आईटीआई प्रांगण में युवा महोत्सव आयोजित किया गया। सूफी गायक रीत कौर ने गीतों से हर किसी को वाह वाह कहने को मजबूर कर दिया।

सोमवार को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर फतेहपुर विकास मंच की ओर से फतेहपुर युवा महोत्सव कार्यक्रम हुआ।
सदर विधायक विक्रम सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों का काफिला प्रमुख मार्गों से गुजरा। सदर विधायक ने सभी युवाओं को तिलक लगाने के बाद भगवा ध्वज फहरा कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

इस मौके पर दयाशंकर गुप्ता, दिनेश गुड्डू, जेपी सिंह ने सभी को जलपान कराया। इसके बाद सरस्वती बाल मंदिर के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी के नेतृत्व में सदर विधायक के साथ वृंदावन गार्डेन राधानगर से एकत्र होकर मोटरसाइकिल से शोभायात्रा हरिहरगंज पुल के ऊपर से होते हुए वर्मा चौराहा, बस स्टाप, बाकरगंज, सदर अस्पताल, पत्थरकटा चौराहा से आईटीआई मैदान पहुंची।
विज्ञापन


वर्मा चौराहा में धनंजय द्विवेदी, पिंटू सिंह, राम सिंह पाल ने पुष्प वर्षा की। बस स्टाप में पकंज गुप्ता, बाकरगंज में राजकुमार साहू व पंकज त्रिपाठी, रोहित शर्मा ने जलपान की व्यवस्था संभाली।

सदर अस्पताल में सभासद इंद्रसेन पटेल ने स्वागत किया। पत्थरकटा चौराहा में बब्लू मौर्या, जीतू हयारण, मनोज मिश्र, विद्यार्थी चौराहे में आशीष शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, आनंद मान सिंह, पटेलनगर चौराहा में किशन मेहरोत्रा, अभिषेक रायजादा ने स्वागत किया। इसके बाद आईटीआई मैदान में काफिला पहुंचा।

यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक विक्रम सिंह, समाजसेवी अशोक तपस्वी, मनोज शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महान सूफी गायब रीत कौर ने गीत संगीत की मधुर धुन से सभी को आकर्षित किया। इसके साथ स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा दिया गया शिकागो अमेरिका में वास्तविक भाषण भी प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर सदर विधायक की पत्नी माला सिंह, मधुसूदन दीक्षित, प्रेम शंकर त्रिवेदी, कविता रस्तोगी, अपर्णा सिंह गौतम आदि रहे। इस दौरान सदर विधायक ने सरकार द्वारा दी जा रही रसोई गैस सिलेंडर में सब्सिडी न लेने की घोषणा की और आह्वान किया कि ऐसे समर्थवान लोग सब्सिडी दान करें जिससे गरीबों को राहत मिल सके।

उधर नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक हुस्नजहां ने की। इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव ममनून अहमद, राकेश यादव, रामलखन, आशा सिंह मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें