फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज व्यवस्था के स्तंभ हैं प्रतिनिधि: पाल

Mon, 28 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में फतेहपुर और बांदा जिले के विजयी पंचायत प्रतिनिधियों का रविवार को आरवीएस परिसर में सम्मानित किया गया। प्रत्याशियों को सम्मानित कर उन्हें पंचायती राज व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग करार दिया गया। आह्वान किया गया कि पंचायत प्रतिनिधि चुनौतियां स्वीकार कर जनता जर्नादन के लिए काम करें।
विज्ञापन


आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत को आर्थिक आजादी की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं को सिलसिलेवार रखते हुए उन्हें अच्छा से अच्छा करने को उत्साहित भी किया। प्रदेश सरकार पर बरसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये दिए, लेकिन हकीकत सामने है।
विज्ञापन


दैवी आपदा से ग्रसित किसी किसान के पास 20 रुपये की चेक पहुंच रही है तो किसी के पास 25 रुपये की। जाहिर है कि प्रदेश सरकार पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन में फेल है। चीनी, मिट्टी का तेल (केरोसिन), खाद्यान्न के लिए जनता भटक रही है।

इससे पूर्व छात्रा अनुष्का बनर्जी की वंदना हे शारदे मां अज्ञानता से मुझे तार देना से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आगाज हुआ। जिसमें सरैनी विधायक अशोक सिंह, सदर विधायक विक्रम सिंह, भरत सिंह, संतोष कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें