फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से हरे पेड़ काटने में दरोगा समेत आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चोरी से हरे पेड़ कटवाने के मामले में दरोगा, हल्का लेखपाल समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह मुकदमा एडीजी के आदेश पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के रामनगर कौंहन गांव निवासी लालता दुबे ने एडीजी प्रयागराज प्रेमप्रकाश से शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि पत्नी आरती द्विवेदी के नाम परती जमीन में पेड़ लगे थे। इस जमीन में सह खातेदार धीरेंद्र सिंह, ननकू सिंह हैं। उनके हिस्से में पांच पेड़ थे।
रामनगर कौंहन के नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, हल्का लेखपाल अनूप पटेल और असोथर थाने में तैनात रहे दरोगा प्रभूनाथ यादव ने बगहा निवासी लकड़ी ठेकेदार बच्चीलाल केवट और उसके भतीजे संजय से पेड़ कटवाने के लिए साठगांठ की। इन लोगों ने एक जुलाई 2021 की रात पेड़ कटवा लिए। दूसरे दिन सुबह ट्रक में लोड कराकर यह जाने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। लकड़ी लेकर जाने का विरोध किया। ट्रक रोकने पर लकड़ी बेचने पर 16 हजार रुपये देने का झांसा दिया। इसके बाद लकड़ी लदा ट्रक लेकर चले गए, बाद में रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। लालता दुबे ने मामले की जांच एलआईयू प्रभारी से कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि एडीजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें