फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकाल देने के बाद पत्नी को तीन तलाक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और फिर ससुराल जाकर उसे तीन तलाक दे दिया। एसपी से शिकायत के बाद बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के सातआना मोहल्ला निवासी इरशाद अहमद की पुत्री जुबैदा खातून का निकाह 2012 को नौशाद खान निवासी खूंटा कोतवाली बिंदकी से हुआ था। जुबैदा का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे।
साल 2016 में ससुराल वालों ने उसके जेवर छीनकर उसे घर से निकाल दिया तो मायके में रहने लगी। इसके बाद पति, जेठ, जेठानी, ननद बीती 27 मार्च को उसके मायके आए और फिर से दहेज की मांग की। इंकार किए जाने पर पति ने उसे तलाक दे दिया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तलाक और दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें