फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, एडीओ समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। महिला के जीवित रहते उसका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा देने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान, महिला के पति, सहायक विकास अधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कीरत सिंह का पुरवा मजरे कापिल निवासी गंगाराम की पत्नी सियादुलारी का जीवित रहते मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया गया था। गंगाराम के पिता सियाराम ने चार फरवरी को समाधान दिवस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जांच खंड विकास अधिकारी अमौली ने की। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने व ग्राम प्रधान मीरा देवी व श्मशान घाट के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर्ता रमेश चंद्र मिश्रा को आरोपी माना गया। सहायक ग्राम अधिकारी जितेंद्र को जिला पंचायत अधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी थी। मंगलवार को जहानाबाद पुलिस ने ग्राम प्रधान मीरा देवी, रमेश चंद मिश्रा, गंगाराम व सहायक विकास अधिकारी जीतेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें