फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फतेहपुरः रजिस्टार कार्यालय में तैनात कर्मी समेत पांच पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एग्रीमेंट के बाद दूसरे को जमीन बेचने के मामले में रजिस्टार कार्यालय में तैनात कर्मी समेत पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मी की धोखाधड़ी में अहम भूमिका होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा निवासी मेड़ीलाल ने एफआईआर में बताया कि रामपुर थरियांव निवासी मिथुन गौतम से 12 अक्तूबर 2017 को उसने आठ लाख रुपये देकर दो साल 11 माह के लिए जमीन का एग्रीमेंट कराया था। नकद, बैंक खाते, चेक के जरिए रकम दी थी।
आरोप लगाया कि रुपये पाने के बाद मिथुन की नीयत बिगड़ गई। वह बैनामा के लिए टरकाने लगा। इसके बाद नौ फरवरी 2021 को उसका एग्रीमेंट निरस्त कराए बिना ही मिथुन ने दूसरे लोगों को जमीन का बैनामा कर दिया। उसकी रकम भी नहीं लौटाई है। साजिश के तहत उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी में मिथुन, आवास विकास सीओ सिटी कार्यालय के पास रहने वाले नीलेंद्र कुमार, रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारी श्याम यादव, गवाह अभिषेक शर्मा, राममोहन शर्मा, खागा लौकियापुर निवासी रामविशाल शामिल हैं। रुपये मांगने पर मिथुन जान से मारने की धमकी और गाली गलौज करता है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, साजिश, कूटरचना, गाली गलौज, धमकी की धाराओं में पांचों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें