फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन तलाक पर पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Apr 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छेउका निवासी किस्मतुन ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर निवासी इकबाल से हुई थी। शादी के बाद से ही सास बिस्मिल्ला, ससुर करीम बक्श, पति इकबाल, रूस्तम, जेठानी शायरा बानो दहेज के लिए ताने मारती थीं। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये, एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट की। वह मायके आ गई और कोर्ट में भरण पोषण के लिए वाद दायर किया। इस पर पति ने सुलहकर मायके से ससुराल ले गए। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज की मांग करते रहे। उसे सोमवार को मां, भाई और दोस्त मायके ले जाने के लिए ससुराल आए। उसी दौरान पति ने बुलेट बाइक और नगदी की मांग की। मना करने पर पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। जेवर, सामान छीनकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-
एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
फतेहपुर। प्राइवेट एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एम्बुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लालीपुर निवासी राम सुमेर का 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार मंगलवार को शहर से वापस गांव जा रहा था। जैसे ही वह फतेहपुर लखनऊ हाइवे पर राजेन्द्र पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट एम्बुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

-
टायर और बैटरी बेचकर ट्रक चालक गायब, रिपोर्ट
फतेहपुर। टायर और बैटरी बेचकर चालक ट्रक को लावारिश हालत में खड़ा कर फरार हो गया। ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी अतुल त्रिवेदी ने बताया की रायबरेली जनपद के डीह सलोन निवासी मनोज कुमार उनका ट्रक चालक है। मंगलवार को चालक मनोज सिंह ने ट्रक के चार टायर कीमत दो लाख रुपये और दो बैटरी खोल कर किसी को बेंच दी। चालक ट्रक को लखनऊ बाईपास के समीप खड़ा कर फरार हो गया। जानकारी होने पर मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें