असोथर थाने में समस्याएं सुनते एसपी
- फोटो : FATEHPUR
असोथर में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने साप्ताहिक निरीक्षण असोथर थाने का किया। फरियाद भी लोगों की सुनी। कोरोनो संक्रमण के चलते एसपी अब हफ्ते के शुक्रवार को थानों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं।
उन्होंने असोथर थाने का निरीक्षण किया। लंबित मामलों को यथाशीघ्र निपटाने, वारंटियों की गिरफ्तारी के एसओ आशीष सिंह को आदेश दिए। नियमित रूप से वाहनों के चेकिंग, हेलमेट के प्रति बाइकर्स को जागरूकता पैदा करने को कहा। उनके सामने चार फरियादी पहुंचे। उन सभी के जमीन विवाद से जुड़े मामले थे। एसओ को निस्तारण कराने के आदेश दिए।