फतेहपुर में राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद ने राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। आईटीआई का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नोडल प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त की रात 12 बजे तक थी, जो बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। 14 साल आयु वर्ग के युवा जो कक्षा आठ या 10 उत्तीर्ण हैं, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बताया कि जिले के पांच राजकीय और 13 निजी प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रशियन, इलेक्ट्रनिक्स, कटिंग स्वीइंग, फैसन टेक्नोलॉजी, डीजल मैकेनिक, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड संचालित हैं। उन्होंने युवाओं से आईटीआई का प्रशिक्षण लेने के लिए आनलाइन आवेदन करने की अपील की है।