फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन अधिकारी को घेरकर हमले का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौरंग के ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग के दौरान खनिज अधिकारी को बोलेरो सवार खनन माफिया व उनके साथियों ने घेर लिया। विभाग की टीम पर हमले का प्रयास किया। इस पर टीम को लौटना पड़ा। खनिज अधिकारी ने बोलेरो सवार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किशनपुर स्थित संगोलीपुर मौरंग खदान में जलधारा से खनन किए जाने के वीडियो वायरल होने पर शुक्रवार की शाम जांच करने खनन अधिकारी राजेश कुमार टीम के साथ पहुंचे। लौटते वक्त रात करीब नौ बजे अवधूतपुर गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे में ओवरलोड ट्रक खड़े देख टीम ने चेकिंग शुरू कर दी।
टीम को देख एक ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला और दूसरे ट्रक का ई-चालान किया गया। इस बीच बोलेरो सवार तीन-चार लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और टीम को घेर लिया। मामला गंभीर देख खनन अधिकारी ने एसडीएम को फोन पर सूचना दी। इस पर बोलेरो सवार लोगों ने भी फोन कर लोगों को बुलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

स्थितियां बिगड़ती देख खनन अधिकारी टीम के साथ लौट लिए। इसके बाद पुलिस की जांच में पता चला कि टीम को रोकने वाला ननकू महाराज निवासी गढ़ा भट्ठा मालिक है। उसके ही इशारे पर ओवरलोडिंग होती है। पुलिस ने ननकू समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है।
टीम को संगोलीपुर मौरंग खदान में अवैध खनन मिला है। इसकी पैमाइश की जानी है। खदान संचालकों ने स्वीकृत क्षेत्र से अधिक क्षेत्र में मौरंग खनन किया है। खनन अधिकारी ने बताया कि खदान में पैमाइश के बाद जुर्माने की कार्रवाई होगी।
ननकू महाराज मौरंग खदान से जुड़ा है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ननकू के साथियों के नाम प्रकाश में लाए जाएंगे। अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- संजय तिवारी- प्रभारी निरीक्षक
मौरंग खदान की बोलेरो से हमलावर आए थे। उन लोगों ने ट्रकों पर कार्रवाई करने से रोका। पुलिस को बुलाने पर टीम पर हमले के लिए भीड़ जुटा रहे थे। मौके से हटने के बाद दोबारा पुलिस के साथ पहुंचे तो आरोपी भाग निकले थे।
विज्ञापन

- राजेश कुमार- खनन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें