फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के चार संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। निवेशकों की रकम लेकर भागी चिटफंड कंपनी के चार संचालकों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। निवेशक ने 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रुपये मांगने पर संचालकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रघुवंशपुरम खंभापुर निवासी रामलाल ने बताया कि मुराइन टोला में संचालित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी की शाखा बियाल मिचुअल लिमिटेड में खागा कोतवाली हरदों निवासी संतोष कुमार एजेंट ने रकम जमा करने पर छह साल में दोगुना मिलने का लालच दिया था।
इसके बाद उसने कंपनी के डायरेक्टर से मुलाकात कराई। विश्वास में उसने पत्नी प्रियंका, चाचा होरीलाल और दो बेटियों के नाम पर जनवरी 2015 में करीब छह लाख की रकम जमा कराई थी।
विज्ञापन

जिसका दोगुना 12 लाख 28 नवंबर 2021 को हुआ। वह शाखा में रकम लेने पहुंचा। उसे कुछ दिन तक टरकाते रहे।
रामलाल ने बताया कि बाद में मैकूलाल डायरेक्टर, संतोष कुमार एजेंट (निवासी हरदों कोतवाली खागा), रामनरेश (निवासी बक्सपुर राधानगर), शिवभूषण (निवासी पहाड़पुर थाना गाजीपुर), रामविशाल टेलर (निवासी बिलंदपुर सदर कोतवाली) ने उसके साथ गाली-गलौज की और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
कुछ महीनों से कार्यालय में ताला बंद कर संचालक भाग निकले हैं। मामले की कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच के आदेश सीओ को दिए।
सीओ सिटी डीसी मिश्रा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने डायरेक्टर समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
मामले में एक आरोपी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
रकम हड़पने के मामले में आरोपी बिलंदपुर निवासी रामविशाल टेलर ने 31 मार्च को सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने मुराइनटोला में संचालित कोऑपरेटिव बोर्ड सोसाइटी के रामविशाल समेत चार पर 10 लाख रुपये दोगुना के नाम पर हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा रामविशाल का आरोप है कि आरोपियों ने कई चिटफंड कंपनी खोली। जिसमें उसे फर्जी तरीके से डायरेक्टर बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें