फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आई लव मोहम्मद का पोस्टर लहराने में पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। आई लव मोहम्मद का पोस्टर लहराने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच युवकों को चिह्नित किया है। पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर कुछ युवक हाथों में एक पोस्टर लेकर घूम रहे थे और पोस्टर लहरा रहे थे। पोस्टर आई लव मोहम्मद के थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की। जांच दौरान पुलिस ने धूमनगंज मोहल्ला निवासी सैफ, साहिल, अदनान, पक्का तालाब निवासी साहिल व एक अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है। कस्बा इंचार्ज सत्य प्रकाश पाठक ने बताया कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास की युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस पर आरोपियों से उगाही करने के लग रहे आरोप
आई लव मोहम्मद पोस्टर चिपकाने और दर्ज मामलों को लेकर पुलिस पर आरोप लगने लगे हैं। कुछ दिन पहले शहर कोतवाली में आबूनगर इलाके में मामले को लेकर एक रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद आरोपियों से लेनदेन की चर्चाएं उठी हैं। मोहल्ले के ही एक युवक ने बताया कि हर आरोपी हजारों रुपये लिए जा रहे हैं। शहर के मसवानी मोहल्ले में एक घर के बाहर आई लव मोहम्मद का पोस्टर चिपका था। इस मामले में एक सिपाही ने पोस्टर हटवाने के बाद चिपकाने वाले युवक से एफआईआर लिखने का डर दिखाया और उससे रकम ऐंठ ली। यह मामला सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़े है। सदर कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों के खिलाफ एक अधिकारी ने वसूली के आरोप में एक शिकायत पर जांच बैठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें