फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बीमा क्लेम के लिए खुद कराई थी फैक्ट्री में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव स्थित भवानी प्लास्टिक पाइप फैक्टरी में 28 सितंबर की रात 10 लाख रुपये के उपकरण चोरी होने की सूचना मिली थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि फैक्टरी मालिक सागर पासवान ने बीमा का लाभ उठाने के लिए खुद ही चोरी की साजिश रची थी।
विज्ञापन

पूछताछ में मजदूरों ने बताया कि मालिक ने सामान निकालकर चौडगरा स्थित एक जगह पर छिपा दिए थे। पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि सागर पासवान के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। साजिश में शामिल चालक आत्माराम, विवेक, ऑपरेटर गोलू, श्री सिंह समेत पांच लोगों को उसने गवाह बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें